ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया ईशान का अर्धशतक कुलदीप ने झटके 4 विकेट

वेस्टइंडीज-भारत वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 23 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। आठ बैट्समैन डबल फिगर में नहीं पहुंच सके। भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। हार्दिक, मुकेश और शार्दुल को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। ईशान किशन ने करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा (12 रन) और जडेजा (16 रन) नाबाद पवेलियन लौटे।

West Indies vs India, 1st ODI: भारत की पारी

पहला विकेट- शुभमन गिल (7 रन): जायडेन सील्स की आउट स्विंग बॉल को स्लिप पर खड़े ब्रैंडन किंग ने लपका।

दूसरा विकेट- सूर्यकुमार यादव (19 रन): गुडाकेश मोती की बॉल पर LBW आउट हो गए।

तीसरा विकेट- हार्दिक पांड्या (5 रन): यानिक कैरियो की बॉल को ईशान किशन ने गेंदबाज की दिशा में खेला। जिसे यानिक पकड़ नहीं सके। ऐसे में हार्दिक पांड्या नॉन-स्ट्राइक एंड से आगे निकल गए, लेकिन ईशान ने रन लेने से इनकार कर दिया। जब तक हार्दिक क्रीज पर लौटते, तब तक कैरियो ने बॉल स्टंप पर मार दी।

चौथा विकेट- ईशान किशान (52 रन): मोती की बॉल पर डीप मिडविकेट पर कैच आउट हुए।

पांचवां विकेट- शार्दुल ठाकुर (1 रन): यानिक की गेंद पर शॉर्ट लगाते हुए शार्दुल एथनाथ को कैच थमा बैठे।

West Indies vs India, 1st ODI: वेस्टइंडीज की पारी

पहला विकेट- काइल मेयर्स (2 रन): हार्दिक पांड्या की बैकऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑन पर रोहित शर्मा के हाथों थमा बैठे।

दूसरा विकेट- एलीक एथनाथ (22 रन): मुकेश कुमार की गेंद को पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा ने लपक लिया।

तीसरा विकेट- ब्रैंडन किंग (17 रन): शार्दूल ठाकुर की बॉल पर बोल्ड हुए।

चौथा विकेट- शिमरोन हेटमायर (11 रन): रवींद्र जडेजा की बॉल चूके और बोल्ड हो गए।

पांचवां विकेट- रोवमन पॉवेल (4 रन): जडेजा की गेंद को पॉवेल समझ नहीं सके और बॉल फर्स्ट स्लिप पर खड़े शुभमन गिल ने कैच पकड़ा।

छठा विकेट- रोमारियो शेफर्ड (0 रन): जडेजा की गेंद ऑफ से टर्न लेकर अंदर आई और बल्ले का बाहरी किनारा लगा। विराट कोहली ने कैच पकड़ा।

सातवां विकेट- ड्रेक्स (1 रन): कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हो गए।

आठवां विकेट- यानिक कैरियो (3 रन): कुलदीप की गेंद पैड पर घुटनों के पास टकराई। पहले फील्ड अंपायर ने अपील को नकारा। रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर ने यानिक को आउट करार दिया।

नौवां विकेट- शाई होप (43 रन): कुलदीप की फुल लेंथ गेंद पर स्वीप करना चाहते थे। LBW आउट हो गए।

दसवां विकेट- जायडेन सील्स (0 रन): कुलदीप की गेंद पर हार्दिक ने स्लिप पर कैच लपका।

Related Articles

Back to top button