ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
धार्मिक

इन राशियों के लिए लाभकारी है पुखराज रत्न धारण करने से होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बताया गया है। रत्न धारण करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इन्हीं रत्नों में से एक पुखराज है। जिसे पीला नीलम भी कहा जाता है। इसे बृहस्पति का रत्न माना जाता है। बृहस्पति की शुभ स्थिति में पुखराज फलदायक साबित हो सकता है।

जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है। उन्हें पुखराज धारण करने पर धन, करियर, शिक्षा के साथ सम्मान मिलता है। जिस प्रकार पुखराज धारण करने से कई राशियों के जातकों की सुख-समद्धि में वृद्धि होती है। उसी प्रकार यह रत्न अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुखराज राशियों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए।

मेष राशि का 9वां और 12वां घर देवगुरु बृहस्पति से प्रभावित होता है। पुखराज मेष राशि वालों के लिए समृद्धि की संभावना बढ़ाता है। इससे पेशे में उन्नति की संभावना बढ़ती है।

चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। कर्क लग्न की कुंडली में बृहस्पति छठे और नौवें भाव में हो तो पुखराज को गुरु यंत्र के साथ धारण करना चाहिए। इससे सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

धनु राशि में बृहस्पति पहले और चौथे घर का स्वामी है। यह स्थान शुभ है। यदि धनु राशि के जातक पुखराज धारण करें तो उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ मिलता है।

देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में पहल और दसवें घर का स्वामी है। यदि इस राशि के जातक पुखराज धारण करें तो करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button