ब्रेकिंग
रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ... अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का हो... महिलाओं के कपड़े पहनकर मांगते थे भीख, वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी के अंबाला छावनी आने की अटकलें, 800 करोड़ के शहीद स्मारक उद्घाटन की चर्चा Rajesh Khullar Haryana: सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की प्रशासनिक कार्यशैली Bawal Police Action: रेवाड़ी के बावल में अवैध गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्... Bhiwani Bus Accident News: भिवानी-हांसी मार्ग पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, नीट छात्र समेत दो... Rewari NH 48 Accident News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक चालक की ... Julana Jind Murder News: जींद के जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली ...
देश

रीवा सागर में झमाझम के आसार शेष क्षेत्रों में पड़ सकती हैं छिटपुट बौछारें

भोपाल। चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम वर्षा की वजह बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद अब बिहार की तरफ चला गया है। मानसून द्रोणिका भी बिहार से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होगी। प्रदेश के शेष संभागों के जिलों में भी छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार से प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। धूप निकलने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ग्वालियर में 54.8, दतिया में 52.2, रीवा में 31.2, टीकमगढ़ में 23, नौगांव में 20.2, सतना में 18.4, गुना में 18, खजुराहो में 8.8, सीधी में 8.6, पचमढ़ी में 5.6, रतलाम में पांच, उमरिया में 4.8, सिवनी में 4.6, मलाजखंड में 3.8, सागर में 3.2, नर्मदापुरम एवं शिवपुरी में तीन, इंदौर में 2.2, बैतूल में 2.2, खंडवा एवं दमोह में दो, जबलपुर और रायसेन में 1.6, उज्जैन में 0.8, धार में 0.5, भोपाल में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। मंडला में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर बिहार पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में बने चक्रवात से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मप्र में सक्रिय मौसम प्रणाली के बिहार चले जाने के कारण अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि रविवार-सोमवार को रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। शेष संभाग के जिलों में भी अभी बड़े पैमाने में नमी बनी हुई है। इस वजह से रुक-रुककर छिटपुट बौछारें पड़ने का सिलसिला अभी बना रहेगा। मंगलवार से मौसम के साफ होने की संभावना है बादल छंटने की वजह से धूप निकलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button