ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
पंजाब

महिलाओं के कपड़े पहनकर मांगते थे भीख, वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क

जालंधर: शहर के चौराहों से हम अक्सर निकलते हैं। चौराहों पर पैसे मांगने वालों की हालत देख तरस खाकर उन्हें दस या बीस रुपए दे देते हैं ताकि वह अपना पेट भर सकें लेकिन इन पैसे मांगने वालों के पीछे एक बड़ा नैटवर्क काम कर रहा है जो इन लोगों के चौराहे चुनता है और फिर उन चौराहों पर भीख मांगने से पहले एडवांस में एक हजार रुपए लेता है। इन भिखारियों में भेष बदल कर पैसे मांगने वाले भी शामिल है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। इस युवक ने कपूरथला चौक पर भेष बदल कर चौराहों से पैसे मांगने वाले व्यक्ति से बात की और सारी बात वीडियो में रिकार्ड कर ली। भेष बदल कर पैसे मांगने वाले व्यक्ति के साथ व्हील चेयर पर भी एक व्यक्ति बैठा था। वीडियो बनाने वाले से बातें करते-करते महिलाओं के कपड़े पहने व्यक्ति ने कहा कि वह 4 लोग चौक (कपूरथला चौक) पर हैं। 2 एक साइड खड़े रहते हैं तो हम 2 दूसरी साईड। चारों को पैसे मांगने के लिए हर रोज एक एक हजार रुपए देना पड़ता है।

💸 हर चौराहे की तय है फीस, रोजाना वसूले जा रहे हैं 4000 रुपये

इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति पहले कई दूसरे चौराहों पर भी पैसे मांगता देखा गया, जिससे यह भी साफ है कि इनसे फीस लेने वाले ही उक्त सभी लोगों के मांगने के प्वाइंट्स तय करता है। पैसे मांगने वाले ने यह भी बताया कि पहले उनसे 500 रुपए प्रति दिन लिया जाता था लेकिन अब फीस एक हजार रुपए कर दी गई है। यानी अगर चौराहे पर चार लोग पैसे मांग रहे हैं तो उन्हें एक चौराहे के चार हजार रुपए देने ही पड़ेंगे। यह भी क्लीयर नहीं है कि उनसे मजबूरी में भीख मंगवाई जाती है या फिर वह पेशेवर लोग हैं। पैसे मांगने वाले व्यक्ति ने यह भी कबूला कि शहर भर को बांटा गया है। हर चौराहे के पैसे अलग-अलग लोगों को जाते हैं। अब यह लोग कौन है और उन्होंने पैसे वसूलने के लिए किन लोगों को आगे कर रखा है, इसका कुछ ठोस सबूत नहीं है लेकिन इस धंधे के कारण शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चिंता के बादल तो हैं। इसी के साथ साथ अवैध वसूली का गैर कानूनी धंधा भी सरेआम चलाया जा रहा है।

🏛️ प्रशासन के अभियानों के बाद फिर से बढ़े हालात, कार के शीशे साफ करने वाले नए चेहरे भी आए सामने

कुछ समय पहले प्रशासन ने जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के चौराहों, धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल के बाहर से भिखारियों को हटाने का बेहतर प्रयास किया था जिसे लोगों ने पसंद भी किया, लेकिन वह बीच में ही छोड़ दिया गया जिसके कारण अब हालात यह है कि हर चौराहे पर तीन से चार भिखारी मिलना आम है और प्रति चौक तीन से चार हजार रुपए हर रोज अवैध वसूली भी हो रही है।

सूत्रों ने दावा किया कि चौराहों से पैसे मांगने वालों के पास पहचान पत्र भी नहीं हैं। वह पहचान पत्र उनसे पैसे वसूलने वालों ने अपने पास रखे हुए हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि उक्त लोगों के पास पहचान पत्र हो ही न। यह भी बताने योग्य है कि अब चौराहों पर कारों के शीशे साफ करके पैसे मांगने वाले भी नए चेहरे दिखाई देने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों और अवैध वसूली के धंधे पर सख्त एक्शन लेना चाहिए और उक्त लोगों की पहचान भी करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button