ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
मध्यप्रदेश

इंदौर दुग्ध संघ परिसर में प्रदेश के सबसे बड़े संयंत्र में दिसंबर से बनेगा मिल्क पावडर

इंदौर। इंदौर दुग्ध संघ द्वारा मांगलिया स्थित परिसर में प्रदेश का सबसे बड़ा 30 एमटीपीडी क्षमता का नवीन दुग्ध चूर्ण (मिल्क पावडर) संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह संयंत्र दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के इस सबसे बड़े संयंत्र में शुक्रवार को सबसे महत्वपूर्ण भाग ड्राइंग चैंबर की स्थापना की गई।

उल्लेखनीय है कि इंदौर दुग्ध संघ द्वारा मिल्क पावडर संयंत्र लगाने के लिए अपने स्तर पर 27 करोड़ रुपये खर्च कर रहा और 50 करोड़ रुपये राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से जीका (जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी) परियोजना से ऋण के रूप में मिल रही है। इंदौर दुग्ध संघ द्वारा वर्ष 1982 से 10 एमटीपीडी क्षमता के दुग्ध चूर्ण संयंत्र द्वारा मिल्क पावडर का उत्पादन किया जा रहा है।

और बेहतर होगी मिल्क पावडर की गुणवत्ता

वर्तमान संयंत्र से एक किलो मिल्क पावडर तैयार करने की लागत 28 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम आती है। वहीं विश्व स्तरीय कंपनी टेट्रापैक के इस नवीन संयंत्र की स्थापना से यह लागत 15 से 18 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो जाएगी। साथ ही मिल्क पावडर की गुणवत्ता और बेहतर हो जाएगी।

पशुपालकों को भी मिलेगा लाभ

इंदौर दुग्ध संघ के इस संयंत्र में मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन के अन्य दुग्ध संघों के अतिरिक्त दुग्ध का उपयोग कर मिल्क पावडर तैयार किया जा सकेगा। पशुपालकों को इससे अतिरिक्त लाभ मिलेगा। किसानों से अधिक दूध खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें उसका उचित दाम मिल सकेगा। -प्रेमसिंह पटेल, पशुपालन मंत्री

Related Articles

Back to top button