ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का आज 28वां स्थापना दिवस , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) के 28वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में मानवाधिकार संरक्षण की अहम भूमिका है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। गृहमंत्री अमित शाह भी 11 बजे शुरु होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा था, मंगलवार सुबह 11 बजे 28 वें NHRC फाउंडेशन डे कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’ ट्वीट में उन्होंने आयोग की सराहना करते हुए उल्लेखनीय भूमिका का भी जिक्र किया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जस्टिस अरुण मिश्रा भी शामिल होंगे। बता दें कि जस्टिस मिश्रा आयोग के चेयरपर्सन हैं।

मानवाधिकार संरक्षण कानून, 1993 के तहत आयोग की स्थापना 12 अक्तूबर 1993 को मानवाधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ की गई थी। NHRC मानवाधिकारों के उल्लंघन का संज्ञान लेता है, जांच करता है और सार्वजनिक प्राधिकारों द्वारा पीड़ितों को दिए जाने के लिए मुआवजे की सिफारिश करता है।

Related Articles

Back to top button