ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

यूपी-उत्तराखंड-राजस्थान-पंजाब के रंग… पटना में लगा ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर-2024, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. संबंधित उत्पाद/सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया.

इस दो दिवसीय ट्रैवेल और टूरिज्म फेयर, पटना 2024 में बिहार के साथ पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, उत्त रप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गोवा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल राज्य के पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल और भूटान के टूर ऑपरेटर्स भी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं.

क्या क्या होंगे आयोजन?

इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिनिधिगण पटना आकर बिहार के पर्यटन स्थलों की जानकारी लेंगे और फिर उसे अपने देश और राज्य में प्रचारित-प्रसारित करेंगे. टीटीएफ, पटना के दौरान पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों और संस्थानों के लिए पर्यटन केंद्रों की सैर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन्वेस्टर समिट, कार्यशाला आदि का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को बिहार के पारंपरिक-धार्मिक के साथ नए इको पर्यटन केंद्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

समारोह में दिग्गजों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं पर्यटन से जुड़े हुये संगठन और कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button