ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

बिना तलाक की दूसरी शादी, नसरुल्ला ने पत्नी को दिखाए झूठे ख्वाब…अंजू के पति अरविंद ने दर्ज कराई FIR

अपने दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने अलवर (Alwar) के भिवाड़ी से पाकिस्तान (Pakistan) गई गई अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद ने भिवाड़ी थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दर्ज मामला दर्ज कराया गया है। धारा 366, 494, 500, 506 आईपीसी , 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अरविंद ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से whatsapp call पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

अंजू से बनी फातिमा

पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू नें पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन करके अपना नाम फातिमा रखकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। अब बताया जा रहा है कि अंजू का वीजा दो माह और बढ़ गया है। इधर, सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अरविंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी अंजू पुत्री अे. पी. थॉमस ईसाई, हरचदपुर, भिवाड़ी जिला अलवर के साथ ईसाई धर्म एवं रीति स्वाज के अनुसार बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से भिवाड़ी चर्च में 3 जनवरी 2007 को सम्पन्न हुई थी, जिसके बाद अंजू बतौर पति-पत्नि जाति एवं पूर्वक भिवाडी जिला अलवर में साथ-साथ रहने लगे। वैवाहिक संबंधों के चलते अंजू से एक पुत्री एजल 27 अक्तूबर 2007 को तथा एक पुत्र आरोन 26 अक्तूबर 2017 को पैदा है। उसके बाद अपनी पत्नि अंजू बच्चों के साथ भिवाड़ी जिला अलवर (राजस्थान) में रहने लगे। पत्नि अंजू पाकिस्तान प्रांत में रह रहे नसरुल्ला से सोशल मीडिया फैसबुक के माध्यम से संपर्क में आई तथा नसरुल्ला ने मेरी विवाहिता पत्नी अंजू को झूठे आश्वासन एवं ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाकर एवं प्रलोभन देकर बहला-फुसला लिया तथा यह जानते हुए कि अंजू एक शादीशुदा और उसका पति जीवित है एवं उसके दो बच्चे है। को पाकिस्तान आने के लिए विवश कर पाकिस्तान बुला लिया, जिस पर पर अंजू 21 जुलाई 2023 को समय दोपहर करीब 2.48 बजे पर भिवाड़ी से बिना बताए चली गई।

बिना तलाक की दूसरी शादी

रिपोर्ट में बताया कि अंजू ने नसरुल्ला से निकाह कर लिया जो मीडिया के माध्यम से पता चला। अभी तक अंजू ने तलाक नहीं लिया है। बिना तलाक (विवाह विच्छेद) के ही पति (प्रार्थी) के जीवनकाल में ही अंजू ने पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला के साथ गैरकानूनी तरीके से दूसरी शादी पुनर्विवाह (निकाह) कर लिया है। उसने मेरा और बच्चों का अकारण ही परित्याग किया हुआ है। अंजू व नसरुल्ला के इस आपराधिक कृत्य से मेरी समाज, रिश्तेदारी, देश-विदेश में काफी बदनामी हुई है तथा मान-प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इसके बाद अंजू ने पाकिस्तान से ही मोबाइल से पुत्री एंजल के मोबाईल फोन पर whatsapp call कर मुझसे बात की तथा गाली गलौच कर फोन पर जान से मरवाने की धमकी दी एवं कहा कि मैं भारत वापिस आकर अपने बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाकर नसरुल्ला के साथ ही वहीँ पर रहूंगी और तुम्हारा ऐसा हश्र कर दूंगी कि तुम कहीं के भी नहीं रहोगे। रिपोर्ट में बताया कि नसरुल्ला से मुझे और मेरे बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है। इस घटना से प्रार्थी को काफी गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। अरविंद ने नसरुल्ला के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button