ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

नक्शा व सीमांकन करने के लिए पटवारी ने ली रिश्वत लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

रानापुर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रानापुर पटवारी हल्का नंबर 4,5, एवं 20 के हेमंत राठौर को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उसने नक्शा एवं सीमांकन करने के एवज में 65 हजार रुपये मांगे थे। पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये लेते उसे सोमवार को घर पर ही धरदबोचा।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ने बताया कि आवेदक किशोरसिंह परमार निवासी सोतिया जालम गांव के ही किसान छगन पुत्र मोती से 22 बीघा जमीन खरीदने वाले थे। इसकी रजिस्ट्री के लिए जमीन का नक्शा व सीमांकन की आवश्यकता थी। रजिस्ट्री के बाद नांमकन भी करवाना था। इसके एवज में पटवारी हेमंत राठौर ने 65 हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत परमार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर में की थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया।

घर पर ले रहा था पहली किस्त के रुपये

आवेदक और पटवारी के बीच रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये सोमवार को देने की बात तय हुई। बाकी की राशि काम होने के बाद देना तय हुआ था। सोमवार को जैसे ही आवेदक ने पटवारी राठौर को 30 हजार रुपये उसके निवास पर दिए। वैसे ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगें हाथ धरदबोचा। लोकायुक्त टीम में इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, विक्रम चोहान, आदित्यसिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, चंद्मोरहन बिष्ठ व मनीष शामिल थे।

Related Articles

Back to top button