ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

सरदार पटेल की 69वीं पुण्यतिथि- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले-उनकी राष्ट्र सेवा हमारे लिए प्रेरणा

नई दिल्ली: भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 69वीं पुण्यतिथि है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने वल्लभ भाई पटेल को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनकी उत्कृष्ट सेवाओं से हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा। भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का आज के ही दिन 1950 में मुंबई में निधन हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया कि महान सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा से हम सदा प्रेरणा लेते हैं। सत्तारूढ़ भाजपा का मानना है कि स्वतंत्रता के बाद अगर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को पटेल ने संभाला होता, तो वहां स्थिति बेहतर होती। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में पटेल के सम्मान में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था।

देश को बांध गए एक सूत्र में
31 अक्तूबर 1875 में गुजरात में जन्मे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और पहले उप-प्रधानमंत्री थे। सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। देश के एक सूत्र में पिरोना श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने सभी रियायतों को एक करके एक नव भारत का निर्माण किया था। हालांकि पूरे कश्मीर को भारत में मिलाने का उनका सपना अधूरा रह गया। अगर समय नेहरू पटेल की बात मान गए होते तो आज पाकिस्तान कश्मीर पर विवाद खड़ा करने की हिमाकत न करता।

उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। पटेल का जन्म किसान परिवार में हुआ लेकिन आगे चलकर उन्होंने लंदन में बैरिस्टर की पढ़ाई की और भारत लौटकर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button