ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

इस पर नए पैटर्न पर होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा

पेटलावद। नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में अगले साल होने वाली हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। मंडल ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों की नंबर स्कीम जारी की है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा के लिए होने वाले बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। जो विद्यार्थियों के लिए जानना बेहद आवश्यक है। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करते हुए अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को इसमें शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अभी तक बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन बड़े बदलाव के बाद अब रिक्त स्थान, सत्य असत्य और एक वाक्य वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाने के साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान को भी परखा जाएगा।

नए पैटर्न पर होगी परीक्षा

5 और 6 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को शामिल नहीं किया जाएगा। इनकी जगह पर तीन और चार अंक के प्रश्नों को जगह दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9वीं से 12वीं तक के विषय पर परीक्षा पैटर्न को तैयार कर अंक प्रणाली जारी कर दी गई है। नए पैटर्न के आधार पर ही 2023-24 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण किया जा रहा है। जल्द इसे जारी किया जाएगा।

ऐसे होगा अंकों का निर्धारण

10वीं के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र 75 अंक के होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न 30 अंक के होंगे। सही विकल्प 6 अंक रिक्त स्थान के लिए 6 अंक का निर्धारण किया जाएगा। सत्य असत्य के लिए 6 अंक का निर्धारण होगा। सही जोड़ी के लिए 6 अंक दिए जाएंगे। एक वाक्य में उत्तर 6 अंक के लिए होंगे, जबकि 12 प्रश्न 2-2 अंकों के, 3 प्रश्न तीन तीन अंकों के और तीन प्रश्न चार चार अंकों के रहेंगे। इसके अलावा 25 अंकों के प्रोजेक्ट वर्क का निर्धारण किया गया है।

12वीं के अंकों का निर्धारण

12वीं के लिए 70 अंक के प्रश्नों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 28 अंक के सही विकल्प 6 अंक के रिक्त स्थान, सत्य असत्य के लिए 5 अंक का निर्धारण होगा। सही जोड़ी के लिए 6 अंक का निर्धारण किया गया। जबकि एक वाक्य में उत्तर 5 अंक के लिए होंगे। 7 प्रश्न 2-2 अंकों के, 4 प्रश्न तीन 3 अंक के और 4 प्रश्न 4-4 अंक के रहेंगे। इसके अलावा 30 अंक के प्रोजेक्ट वर्क का निर्धारण किया गया है।

12वीं के सामान्य विषय के प्रश्नपत्र 80 अंक के रहेंगे। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 32 अंक के रहने वाले हैं। इसके अलावा सही विकल्प के प्रश्न 6 अंको के रिक्त स्थान के लिए 6 अंक, असत्य असत्य के लिए 6 अंक, सही जोड़ी के प्रश्न के लिए 7 अंक, एक वाक्य में उत्तर के लिए 7 अंक, 10 प्रश्न 2-2 अंकों के, 4 प्रश्न 3-3 अंक के और 4 प्रश्न चार चार अंकों के रहेंगे।

अब तक 30 अंक के वस्तुनिष्ठ

बीईओ रेखा गिरी ने बताया कि अभी तक 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में विकल्प पर आसानी होती थी। लेकिन अब इन प्रश्नों के बदले रिक्त स्थान, सत्य, असत्य आधारित प्रश्नों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होनें बताया कि 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों के चैप्टर वाइज समूह तैयार कर अंकों का विभाजन किया गया है। ताकि छात्र पूरी किताब को पढ़े और इसे समझें। सभी विषयों के प्रश्नों का अंग योजना तैयार किया गया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में नए पैटर्न पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button