ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

ओपीएम प्रबंधन के खिलाफ अमलाई पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला

शहडोल। जिले में कागज का बना रहे बिड़ला ग्रुप के ओरियंट पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ अमलाई पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पहले मर्ग कायम किया था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि बुधवार को ओपीएम के पल्प प्लांट में ब्लास्ट होने के बाद एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई थी। वहीं अन्य कई मजदूर घायल हो गए थे। अमलाई पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ आइपीसी की 304, 287 और 92 कारखाना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी इस मामले में आगे भी जांच कर रही है।

जंग के निशान बता रहे हैं कि टैंक कितना पुराना था

पुलिस के अनुसार पल्प प्लांट के जिस टैंक में पल्प भरा था वह पूरी तरह से सड़ चुका था। जंग के निशान बता रहे हैं कि टैंक कितना पुराना था और उसका सही समय पर मेंटेनेंस नहीं हुआ था। जंग के कारण टैंक गल गया था। उसके भीतर जैसे ही क्षमता से ज्यादा कैमिकल डाला गया वह फट गया। 60 डिग्री से ज्यादा का तापमान वाला पल्प नीचे गिरने लगा। जिसकी चपेट में मजदूर आए थे।

घटना में रवींद्रपति त्रिपाठी की मौत हो गई थी

घटना में रवींद्रपति त्रिपाठी की मौत हो गई थी। परिजन गेट पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे वहीं दूसरी प्रबंधन हलके से ले रहा था। नाराज श्रमिक नेता और स्वजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। उसके बाद पुलिस ने आगे आकर कार्रवाई की है। जबकि घटना की सूचना पहले बिड़ला ग्रुप के ओरियंट पेपर मिल को ही दे देनी चाहिए थी।

Related Articles

Back to top button