ब्रेकिंग
धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा... रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज...
खेल

एबी डिविलियर्स संन्यास तोड़ कर सकते हैं साउथ अफ्रीका टीम में वापसी, कोच का आया बयान

जोहानसबर्ग। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। टीम का मुख्य कोच बनने के साथ ही बाउचर ने कहा है उनका पहला मिशन टीम को मजबूत बनाना होगा। अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम के साथ टीम छोड़कर जा चुके और संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की वापसी संभव है।

साउथ अफ्रीका टीम के नए कोच मार्क बाउचर ने ESPNCricinfo से बात करते हुए कहा, “जब आप विश्व कप खेलने जाते हैं तो चाहते हैं कि सबसे बहेतरीन खिलाड़ी आपकी टीम का हिस्सा हों। अगर मुझे लगता है कि वो आपके सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो उनके साथ क्यों इस बात पर चर्चा नहीं करूंगा। मैंने अभी तो इस काम को बस संभाला ही है, मैं शायद कुछ खिलाड़ियों के साथ बात करूं और देंखूंगा वो कहां हैं।

“आप चाहेंगे कि विश्व कप में आपके सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ही खेलें और इसके लिए कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत पड़े तो उसे करना चाहिए। वो मीडिया के साथ हो या फिर टीम के खिलाड़ियों के साथ हो। ऐसा करना अगर साउथ अफ्रीका के लिए अच्छा है तो क्यों नहीं, चलो ऐसा करते हैं।”

35 साल के एबी डिविलियर्स जिनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मार्च 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तब से अब तक वो फ्रेंचाइजी टीम के लिए लगातार टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उनको टीम के साथ वापस से जोड़ने की कोशिश की जा सकती है।

“देखिए, अगर मैं एक कोच के नजरिए से बात करूं तो बिल्कुल। अगर आप रग्बी की तरफ देखें तो जैसे स्पिंगबुक ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता। जो अनुभव उनको विदेशी खिलाड़ियों के टीम में रहने की वजह से मिला वो कमाल का था। एक कोच के हिसाब से मैं चाहूंगा की टीम में गहराई आए और यह ज्यादा ताकतवर बने। यह हर किसी को तैयार रखेगी, यह खेल में इस देश के लिए इसे और ज्यादा बेहतरीन बनाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button