ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
उत्तरप्रदेश

सब्जी बेचने वाले के खाते में 172 करोड़ 87 लाख रूपए जमा… Income Tax अधिकारियों के भी उड़े होश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सब्जी बेचने वाले के खाते में 172 करोड़ 87 लाख रूपए जमा देख इनकम टैक्स वालों के भी होश उड़ गए।

दरअसल, सब्जी बेचने वाले के बैंक अकाउंट में अरबों रूपए देख इनकम टैक्स ने नोटिस  भेजा है। जिसमें लिखा था कि आपके अकाउंट में जो करोड़ों रुपए हैं, आपने उनका टैक्स नहीं भरा है।

वहीं जब सब्जी विक्रेता के घर इनकम नोटिस आया तो पूरे परिवार तलों जमीन खिसक गई।  विनोद रस्तोगी नाम के सब्जी के एक  व्यवसायी हैं । रस्तोगी साधारण घरेलु परिवार से ताल्लुक रखता है और रोड पर सब्जी का ठेला लगता है।

लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सब्जी व्यापारी के बैंक अकाउंट में 172 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हैं, जबकि विनोद का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है यह उनका पैसा नहीं है। नोटिस के बाद विनोद ने पुलिस से मदद के लिए गुहार लगाई है।

विनोद ने गहमर कोतवाली में शिकायत देते हुए मदद मांगी और  बताया कि उनके दस्तावेजों का किसी ने दुरुपयोग किया और ये अकाउंट खोल लिया। अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते में 172 करोड़ 81 लाख 59 हज़ार रुपये हैं और यह रकम चेक के जरिए उनके खाते में जमा की गई है।

वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है इसलिए विनोद को साइबर सैल भेजा गया। पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद पता चलेगा कि अकाऊंट किसका है और यह पैसे कैसे खाते में आए।

Related Articles

Back to top button