ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक के साथ दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

भोपाल। एमपी नगर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के साथ उसके ही करीबी व्‍यक्‍ति ने दो करोड़ रुपये से ज्‍यादा ठगी कर दी। पीड़ित ने उसे काम में मदद करने के लिए अपनी कंपनी में जगह दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कारोबार की बारीकियां सीखने के बहाने फरियादी से जुड़ा था आरोपित

एमपीनगर थाना पुलिस के एसआइ आनंद परिहार ने बताया कि चेतक ब्रिज के पास कस्तूरबा नगर गोविंदपुरा निवासी राजेश शर्मा (50) त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। उनका कार्यालय एमपी नगर जोन-1 में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपने एक करीबी व्यक्ति के कहने पर प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हर्ष वर्मा को अपने साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कामों में हाथ बंटाने के लिए रखा था। वह उनकी कंपनी नौकरी न करके सिर्फ साथ रहकर उनसे कंस्ट्रक्शन के कारोबार के बारीकियां सीखना चाहता था। इस दौरान वह उससे अपनी कंपनी के काम कराते थे। जल्द ही उसने राजेश शर्मा का भरोसा जीत लिया।

आरोपित ने अपने खाते में रकम ट्रांसफर कराते हुए किया हेरफेर

इसी बीच 30 नंबवर को राजेश शर्मा ने अपने एक करीबी मित्र से 2 करोड़ 37 लाख 60 हजार मंगवाए थे। उन्होंने हर्ष वर्मा से कहा कि तुम मेरे मित्र को कंपनी का अकाउंट नंबर व अन्य जानकारी मोबाइल से भेज दो। इस पर आरोपित ने जालसाजी कर कंपनी के स्थान पर अपना अकांउट नंबर भेज दिया। जिस पर उनके मित्र ने रकम ट्रांसफर कर दी। रकम आने के बाद आरोपित हर्ष वर्मा ने एक बार 20 लाख रुपये और दूसरी बार में 5 लाख रुपये मालिक के कहने दूसरों के खातों में भेज दिए। अगले दिन से आरोपित हर्ष अपना मोबाइल नंबर बंद कर रफूचक्कर हो गया। बाद में राजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस टीम जल्‍द ही जाएगी यूपी

इस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपित की तलाश में उत्तर प्रदेश रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button