ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश

कान में इयर फोन लगाकर पटरी कर रहा था पार नहीं सुनी दोस्तों की आवाज ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

भिलाई।  कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए पटरी पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से टकराकर वो गेंद की तरह हवा में उछला और कुछ दूर जाकर फेंका गया। वो अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना में पद्मनाभपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

इयर फोन लगाए पटरी पार कर रहा था शशांक

जानकारी के अनुार कसारीडीह दुर्ग निवासी शशांक दास (33) बुधवार को अपने दो दोस्तों प्रियंक तिग्गा और भोजराज बघेल के साथ घूमने के लिए भिलाई की तरफ गया था। वे तीनों रायपुर नाका की रेल पटरी को पार कर भिलाई की तरफ गए थे। रेलवे ट्रैक के दूबरी ओर स्थित चाय की दुकान पर कुछ देर तक बैठने के बाद वे लोग वापस दुर्ग की ओर लौटे। प्रियंक तिग्गा और भोजराज बघेल ने पटरी पार कर लिया। वहीं शशांक दास कान में इयर फोन लगाए पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आई। दोनों ने ट्रेन को देखकर शशांक को आवाज भी लगाया लेकिन, उसे कुछ सुनाई नहीं दिया।

तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन से टकराने के बाद वो उछलकर कुछ दूर जाकर गिरा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शशांक दास गाना सुनने का शौकिन था और वो हमेशा इयर फोन लगाकर रखता था। उसकी एक बच्ची भी है। मृतक शशांक दास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। साल भर पहले उसके मंझले भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसका मंझला भाई पाटन रोड में सड़क हादसे का शिकार हो गया था और साल भर बाद शशांक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button