ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

इस माह चार ग्रहों की बदलेगी चाल इन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत

भोपाल। यह माह कुछ राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। शुरुआत शुक्र ग्रह से हो चुकी है, जो वक्री गति से सात अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं अपनी ही राशि में सूर्य 17 अगस्त को राशि परिवतर्न करेंगे। इसके अलावा 18 अगस्त को मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और सिंह राशि में वक्री चाल से बुध गोचर करेंगे।

ग्रहों के ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और शुभ रहने वाला है। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि इन राशियों को इस गृह गोचर से मिलेगा लाभ।

मेष : राशि के लिए अगस्त के महीने का ग्रह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ सहपाठियों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। मंगल के गोचर से मेष राशि के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है।

मिथुन : ये राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शुभ मालूम पड़ रहा है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह : इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना निवेश करने के लिए अच्छा मौका है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा।

वृश्चिक : मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के चलते वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही लाभदायक होने वाला है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ बनने के योग नजर आ रहे हैं साथ ही रुका हुआ धन भी मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के संग रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु : करियर और शिक्षा में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बिना सोच-विचार किए लेन-देन करने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर – ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/विशेषज्ञों/मान्यताओं/ग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button