ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह बोले- राहुल को गांधी कहना महात्मा गांधी का अपमान

 खंडवा। लोकसभा में राहुल गांधी के आपत्तिजनक इशारों को लेकर सियासत जारी है। इसी बीच वन मंत्री विजय शाह ने खंडवा में दिए एक बयान में कहा कि राहुल गांधी जो भी करते और बोलते है जनता देख रही है, समझ रही है। उन्हे महात्मा गांधी की पीढ़ी कहना भी सही नहीं है। यह गांधीजी का अपमान है। गांधी सरनेम रखने से कोई गांधीजी की संतान नहीं हो जाता है।

सदस्यता बहाली पर भी बोले

मंत्री शाह ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के सवाल पर कहा कि जो हमने आरोप लगाते थे कि फैसला आने के दो दिन में राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी। लेकिन उन्हे अब नहीं दिख रहा कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद उसी तेजी से सदस्यता बहाली, आवास आवंटन और लोकसभा में प्रवेश करवाने में भी हमारी सरकार ने कोई देरी नहीं की।

क्‍या हुआ था लोकसभा में

राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव के बारे में बोल रहे थेे। भाषण खत्‍म कर वे जाने लबे तो उन्‍होने लोकसभा में अपनी सीट से फ्लाइंग किस किया। बाद में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी जब अपना भाषण शुरू करने उठी तो उन्‍होने राहुल गांधी द्वारा किए गए इस इशारे का मुद्दा उठाया। जिसकेे बाद से ही भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है।

राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग

एनडीए की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे करने और सदन में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button