ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मनोरंजन

rani mukherjee pregnant! रानी मुखर्जी का प्रेगनेंसी के 5वें महीने में हुआ मिसकैरेज…दूसरी बार मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा रानी मुखर्जी ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। बता दें कि बाॅलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा संग 2014 में शादी रचाई थी जिसके बाद साल 2019 में कपल एक बेटी अदीरा के पेरेंट बने थे।

वहीं अब रानी ने अपनी दूसरी बार मां बनने को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनका 5वें महीनें में मिसकैरेज हो गया था। रानी ने बताया कि जब उन्हें नार्वें फिल्म ऑफर हुई थी तब वह अपनी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि वर्ष 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त वह पांच माह की गर्भवती थीं। रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दुख भरे दौर का सामना किया।

रानी ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। लेकिन, गर्भवस्था के महीने के बाद उनका गर्भपात हो गया। रानी ने बताया कि इस दुखद घटना के करीब 10 दिन बाद उन्हें मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए निखिल आडवाणी की तरफ से कॉल आया। हालांकि, उन्हें और निर्देशक आशिमा छिब्बर दोनों को ही एक्ट्रेस के मिसिकैरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

रानी ने बताया कि उन्होंने फौरन फिल्म के लिए हां कह दिया। एक्ट्रेस ने यह भी साफ करते हुए बताया कि फिल्म के लिए हां  इसलिए नहीं की, क्योंकि उन्होंने तभी अपना बच्चा खोया था, बल्कि इसलिए कहां की क्योंकि कुछ फिल्में आपके पास ऐसे वक्त में आती हैं, जब आप खुद भी कुछ उसी तरह के इमोशंस से गुजर रहे हों।

रानी मुखर्जी ने जिक्र किया कि जब उन्होंने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें यह विश्वास ही नहीं हुआ कि नॉर्वे जैसे देश में, एक भारतीय परिवार को इतना कुछ सहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button