ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

दुनियाभर में कोरोना महामारी से अब तक 50 लाख मौतें, डेल्टा वैरिएंट ने मचाई सबसे ज्यादा तबाही

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है।कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने दुनियाभर में कहर मचाया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 50 लाख के पार चला गया है। दुनिया में हुई कुल 50 लाख मौतों में से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में सामने आई हैं।  अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब सात लाख के पार पहुंच गया है।

कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहे अमेरिका में वैक्सीनेशन के बावजूद पिछले एक हफ्ते में हर दिन दो हजार लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या दोनों में अमेरिका इस समय पहले नंबर पर है। जहां दुनियाभर के 19 फीसदी कोरोना केस अमेरिका में हैं तो वहीं 14 फीसदी मौतें भी यहीं हुई हैं।

डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कोहराम

दुनियाभर में फिलहाल कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने कहर मचाया है। सितंबर मध्य में डेल्टा वैरियंट के केस 1,17,625 के अपने सबसे उच्चतम स्तर (पीक) से नीचे आ चुके हैं। इसके बावजूद अमेरिका समेत कई देशों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रायटर्स के विश्लेषण के मुताबिक, कोविड से मौतों की संख्या के 25 लाख पहुंचने में एक साल का समय लगा, जबकि अगली 25 लाख मौतें 236 दिन में हुईं।

जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 108 दिन पहले यह आंकड़ा 6 लाख पहुंचा था। कोविड के डेल्टा वैरिएंट की वजह से अमेरिका में एक बार फिर से हालात बिगड़े हैं। कोरोना संक्रमितों, अस्पताल में भर्ती होने वालों और मृतकों की संख्या बढ़ी है। वैक्सीन न लगवाने वालों को भी इस हालात के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

एक आंकड़े के मुताबिक, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 6 से 7 लाख पहुंचने में सिर्फ साढ़े तीन महीने का समय लगा। हालांकि, वैक्सीनेशन बढ़ने के साथ अब स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। जहां सितंबर की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 93 हजार तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह आंकड़ा 75 हजार पर आ गया है। संक्रमितों का औसत आंकड़ा भी प्रतिदिन 1,12,000 पर है।

Related Articles

Back to top button