ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Bigg Boss 15 शुरु होने से पहले ही लीक हुआ घर के अंदर का वीडियो, इस बार ऐसा होगा ‘बिग बॉस’ का घर

नई दिल्ली। सलमान खान होस्टेड टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस के 15वें सीज़न के धमाकेदार आग़ाज बस अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ‘बिग बॉस 15’ आज रात यानी शनिवार, 2 अक्टूबर की को रात 9.30 बजे से कलर्स टीवी पर शुरु होने जा रहा है। इस बार भी सलमान खान शो में कंटेस्टेंट की क्लास लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं अब बिग बॉस के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस बार शो में क्या नया होने वाला है। घर अंदर से कैसा दिखता हो गया। अगर ऐसा है तो परेशान न हों हम आपको दिखाने जा रहे हैं कि इस बार का ‘बिग बॉस 15’ का घर अंदर से कैसा दिखेगा।

‘बिग बॉस 15’ शुरू होने से पहले ही शो के मेकर्स ने मीडिया घर के अंदर का कोना-कोना दिखया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार का पूरा थीम जंगल पर बेस्ड बनाया गया है। वहीं घर के हर कोने को रियल जंगल का लुक देने की पूरी कोशिश की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर में न सिर्फ पेड़ पौधे बल्कि डेकोरेशन भी काफी शानदार किया गया है। घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसे देखने के बाद अब फैंस की क्रेज काफी बढ़ गया है।

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी अहम रोल निभाती दिखेंगी। बता दें कि ‘बिग बॉस 15’ से पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ भी शुरू हुआ था, जिसे दिव्या अग्रवाल ने जीता। अब बिग बॉस ओटीटी के तीन खिलाड़ी शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं बिग बॉस के 14वां सीज़न टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने जीता था। और 13 सजीन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button