ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मनोरंजन

KRK का खुलासा: कंगना रनोट ने कहा करण जौहर पर करो हमला, मेरे पास है एक्ट्रेस की सारी चैट

नई दिल्ली। कमाल राशिद खान, जिन्हें केआरके के नाम से जाना जाता है, हमेशा किसी न किसी के पीछे पड़े रहते हैं। पिछले दिनों वो सलमान खान को लेकर खुलासे करते थे अब बारी कंगना की है। फिलहाल केआरके के निशाने पर कंगना रनोट हैं। केआरके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि कंगना ने उन्हें करण जौहर पर हमला करने के लिए कहा है।

देशद्रोही एक्टर केआरके अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल बॉलीवुड हस्तियों पर कटाक्ष करने के लिए करते हैं। नए पोस्ट में केआरके कंगना को अपनी ‘दीदी’ कहते हुए उन्हें पाखंडी बता रहे हैं। उनका तो ये भी कहना है कि कंगना अपनी नई फिल्म थलाइवी के लिए ‘देशभक्ति’ कार्ड खेल रही हैं।

इसके बाद केआरके ने अब खुलासा किया है कि कंगना रनोट उनसे करण जौहर के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए कह रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत के सबूत के तौर पर उनके पास सभी एसएमएस हैं लेकिन इसे सार्वजनिक करने से परहेज किया।

कमाल राशिद खान ने लिखा, ‘आज तक किसी भी फिल्मवाले ने मुझे कंगना रनोट के अलावा किसी और फिल्मवाले के बारे में बुरा कहने के लिए नहीं कहा, जिन्होंने मुझे करण जौहर के बारे में बहुत सी बातें खराब कहने के लिए कहा है। मेरे पास सबूत के तौर पर उसके सभी एसएमएस हैं लेकिन मैं उस चैट को कभी सार्वजनिक नहीं करूंगा। मैंने आज तक कभी किसी की चैट का खुलासा नहीं किया और भविष्य में भी मैं ऐसा नहीं करूंगा।’

एक ट्वीट में केआरके ने लिखा, “#Thalaivii के खराब रिव्यू के बाद कंगना जनता को ज्ञान दे रही हैं। उसने कहा- हम सब #देशभक्त बनें और #atmanirbhar बनने के लिए अंग्रेजी फिल्मों के बजाय भारतीय फिल्में देखें! Lol! दीदी हम आपको करोड़पति बनाने के लिए आपकी बकवास फिल्म देखने को तैयार नहीं हैं। जनता मूर्ख नहीं है।”

Related Articles

Back to top button