ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
टेक्नोलॉजी

Facebook Messenger और Instagram के बीच इंटीग्रेशन के लिए यह खास फीचर हुआ लॉन्च, यूजर्स के आएगा बहुत काम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने अपने दो लोकप्रिय मोबाइल ऐप Instagram और Messenger के बीच इंटीग्रेशन बेहतर बनाने के लिए कई फीचर पेश किए हैं। इनमें क्रोस-ऐप ग्रुप चैट, ग्रुप टाइपिंग इंडिकेटर और पोल शामिल हैं। क्रोस-ऐप ग्रुप चैट फीचर की बात करें तो यह यूजर्स को अपने इंस्टाग्राम और मैसेंजर कॉन्टैक्ट्स के बीच ग्रुप चैट करने की अनुमति देता है, जबकि ग्रुप टाइपिंग इंडिकेटर फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप में अन्य सदस्यों को टाइपिंग करते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम के वॉच टुगेदर फीचर को सुधारने के साथ-साथ मैसेंजर पर कई आकर्षक चैट थीम को भी जोड़ा गया है।

फेसबुक ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा यूजर्स इंस्टाग्राम अपडेट करके नए फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वन-ऑन-वन चैट के अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम और मैसेंजर कॉन्टैक्ट्स के बीच ग्रुप बनाकर चैट कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को ग्रुप में नई चैट थीम और कस्टम रिएक्शन की सुविधा भी मिलेगी।

Polls फीचर

कंपनी ने Polls फीचर का सपोर्ट इंस्टाग्राम के साथ-साथ क्रॉस-ग्रुप चैट में दिया है। इस फीचर के आने से यूजर्स अपने दोस्तों और फॉलोवर्स के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट हो पाएंगे

अपडेट हुआ Watch Together फीचर

फेसबुक ने वॉच टुगेदर फीचर को अपडेट किया है। अब यूजर्स इस फीचर के तहत इंस्टाग्राम की ट्रेंडिंग वीडियो को अपने दोस्तों के साथ मिलकर देख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स के लिए कई चैट थीम और AR इफेक्ट्स को जोड़ा गया है।

जल्द आने वाला है Thread फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक पर ट्विटर के जैसा Thread फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने से यूजर्स को किसी एक सब्जेक्ट से जुड़े पुराने पोस्ट को आपस में कनेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button