ब्रेकिंग
INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू... Bihar Domestic Violence News: फोन-पे के पैसों को लेकर विवाद में हैवान बना पति, 3 घंटे चले ऑपरेशन और ... Delhi Metro Phase 4 Update: कब तक शुरू होगी गोल्डन लाइन और जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो? जानिए फेज-4 के... Karnataka News: मौलवी ने पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाकर मदरसे की छात्रा से की शादी, पुलिस स्टेशन ... Shubman Gill Temple Device: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानि... Credit Card Spending Decline 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड खर्च को लगा बड़ा झटका, सितंबर 2026 में आई ... Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिए...
देश

कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम मोदी ने संभाला है मोर्चा, 5 महीने से नहीं गए देश से बाहर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते दिखाई दे रहे हैं। वह हर मोर्चे पर लगातार सक्रिय हैं और सबका हौसला अफजाई कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस लड़ाई के लिए जिस तरह देश को तैयार कर रहे हैं, वह किसी से छुपा नहीं हैं। ऐसे में गौर करने वाली बात यह भी है कि 5 महीने से ज्यादा वक्त हो चुके हैं वह विदेश किसी विदेश यात्रा पर भी नहीं गए हैं।

दरअसल पीएम मोदी बीते साल 15 नवंबर को वे दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील की दो दिवसीय यात्रा से लौटे थे। इसके बाद से वे किसी भी विदेश यात्रा पर नहीं जा पाए हैं। कोरोना के कारण उन्होंने 13 मार्च की बेल्जियम और 17 मार्च की बांग्लादेश की यात्रा भी टाल दी थी।  वह 13 मार्च को बेल्जियम में भारत-यूरोपीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन यूरोप में फैले कोरोना के कारण उन्होंने यह दौरा टाल दिया। 17 मार्च को उन्हें बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होना था, जिसे भी टाल दिया गया।

जानकारों की मातें तो मार्च से पहले प्रधानमंत्री के विदेश न जाने की वजह कोरोना नहीं थी। इनके मुताबिक 15 नवंबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक प्रधानमंत्री नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के चलते विदेश नहीं गए। दुनिया भर में भारत सरकार के इस कदम का विरोध हो रहा था। विश्लेषकों की मानें तो ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी असहज स्थिति से बचने के लिए घर में बैठना ही बेहतर समझा।

सूत्रों की मानें तो कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी ने दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है। पीएम के आसपास हर मामलों के विशेषज्ञों की टीम मौजूद है, वह विशेष मामलों में व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लेते हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की समस्याओं, तैयारियों की भी पीएम प्रतिदिन समीक्षा करते हैं। यही कारण है कि आराम करने के लिए उनके पास महज चार से पांच घंटे ही होते हैं।

Related Articles

Back to top button