ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
लाइफ स्टाइल

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है ये सब्जियों सेवन से दूर होगा बुढ़ापा

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो हमेशा ही जवां रहना न चाहता हो। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी हमेशा जवान रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डायट लेने की सलाह देते हैं। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, सब्जियां Antioxidants की अच्छी स्रोत होती है और इनके सेवन से शरीर से बुढ़ापा दूर भागता है। ऐसे में आपको अपनी डायट में इन सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

गाजर में बीटा कैरोटीन

गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह हमारे शरीर में कोशिकाओं की सुरक्षा करने में मदद करता है। गाजर में मौजूद गुण शरीर में सूजन को रोकने में मदद करते हैं।

पालक के फायदे

पालक भी एक शानदार एंटीऑक्सीडेंट है, जो कोशिकीय सूजन को कम करने के लिए सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट में से एक कारक CO-Q10 है, जो दिल की कोशिकाओं को मजबूत करने में मदद करता है।

ब्रोकली दूर करती है फ्री रेडिकल्स

ब्रोकली में मौजूद Antioxidants गुण फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक पदार्थों को हटाने में मदद करती हैं। यह शरीर से संक्रमण और सूजन के जोखिम को कम करने में सहायक होती है।

पत्ता गोभी

बारिश के मौसम में पत्ता गोभी नहीं खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान पत्तेदार सब्जियों पर कीट पतंगों का प्रकोप ज्यादा होता है। पत्ता गोभी भी Antioxidants गुणों से भरपूर होती है। पत्ता गोभी में फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन होते हैं, जो हर्बल दवा के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button