ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

हिरदाराम नगर में स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी वंदे मातृभूमि रैली तिरंगा लेकर परिक्रमा करेंगे युवा

संत हिरदाराम नगर। संस्था मातृभूमि ने इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातृभूमि रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष राहुल राजपूत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में युवाओं ने उत्साह से भाग लेन का संकल्प लिया।

राहुल ने बैठक में बताया कि परंपरा के अनुसार युवा हाथों में तिरंगा लेकर नगर की परिक्रमा करेंगे। युवा शक्ति देशभक्ति का संदेश देती चलेगी। आजादी का महापर्व उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में वाहन के साथ रैली में शामिल होने का संकल्प लिया। बैठक में सोनू मेंघानी, हेमंत अग्रवाल, नरेंद्र बिष्ट ,राहुल अबोले, राजू थावानी, वृंदावन गर्ग, किशोर पहलाजानी, बंटी मीणा आदि मौजूद थे। बैठक को संबाेधित करते हुए राहुल राजपूत ने कहा कि आजादी का राष्ट्रीय पर्व हमें देश सेवा की प्रेरणा देता है। देश इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।

बच्चों ने की मार्चपास्ट की रिहर्सल

सुधार सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर साधु वासवानी मैदान पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शिक्षविद् विष्णु गेहाणी ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर बच्चे मार्चपास्ट एवं बैंड प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने इसकी रिहर्सल की। इस मौके पर बच्चों ने बैंड से देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पेश किए। रिहर्सल के दौरान बच्चों ने मैदान की परिक्रमा की। गेहाणी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा किदेश को आजाद कराने में सैकड़ों शूरवीरों ने अपना सर्वस्व कुर्बाना कर दिया। यह दिन बलिदानियों को कृतज्ञता प्रकट करने का है। अब सबको देश के लिए काम करना चाहिए। राष्ट्र हित सर्वोवरी होना चाहिए। रिहर्सल के दौरान दीपा आहूजा, स्वाति कलवानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button