ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी को मिली मंजूरी, कोरोना पर होगा दोहरा वार

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। इस बीच देश में टीकाकरण को लेकर एक और अच्छी खबर आ रही है। सरकार की ओर से देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है। भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की मिक्स डोज पर एक अध्ययन करने की अनुमति दी है।

माना जा रहा है कि Covishield and Covaxin की मिक्स डोज कोरोना वायरस पर अधिक असरदार साबित होगी। पिछले दिनों इसको लेकर मंजूरी की अनुमति मांगी गई थी।

देश में अब तक चार वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत ने अभी तक चार टीकों को मंजूरी दी गई है। भारत में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड, भारत में ही तैयार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पूतनिक वी। इसके अलावा जानसन एंड जानसन को मंजूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, देश में इसी हफ्ते पांचवीं वैक्सीन, जायडस कैडिला की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है।  लेकिन देश में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल ही सबसे ज्यादा हो रहा है। बता दें कि देश में जनवरी से टीका लगाए जाने का काम शुरु हुआ है। शुरू में पहले स्वास्थ्यकर्मियों फिर बुजुर्गों को टीका दिया गया। अब देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

ज्यादा कारगर है वैक्सीन की मिक्स डोज

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद ( ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज पर अध्ययन किया तो नतीजे हैरान करने वाले मिले। यह पाया गया कि जिन लोगों को एक डोज कोविशील्ड की और दूसरी कोवैक्सीन की लगाई थी उन लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता उन लोगों की तुलना में ज्यादा थी, जिन्हें दोनों डोज कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दी गई थी। यानी मिक्स डोज ज्यादा कारगर पाई गई। इससे मिक्स डोज को लेकर दुनिया भर में किए जा रहे अध्ययनों को बल मिला है।

Related Articles

Back to top button