ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी ने दोहा के क्रिकेट मैदान पर रचा इतिहास: UAE के गेंदबाजों की धुलाई करते ... दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: पार्टी के दौरान... एक दिन के अवकाश के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स 1,426 अंक उछलकर खुला और निफ... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव: कांग्रेस से बातचीत के बीच जारी की पां... मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने...
देश

कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना पर सरकार को घेरा, कहा- गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ, सिलेंडर के दाम घटाए सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि दावों से उलट यह योजना भी सिर्फ जुमला साबित हुई है और इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ज्यादा होने से गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले सात साल में मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म कर रसोई गैस के दाम को दोगुना कर दिया और इसकी वजह से रसोई गैस गरीबों की पहुंच से दूर हो चुकी है। पार्टी ने उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाकर 400 रुपये प्रति सिलेंडर करने की मांग करते हुए कहा है कि जब तक कीमतें नहीं घटाई जातीं तब तक गरीबों को इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वला के दूसरे चरण की उत्तर प्रदेश के महोबा से की गई शुरुआत के बाद सुरजेवाला ने कहा कि लगभग आठ करोड़ उज्ज्वला गैस लेने वाले परिवारों में से चार करोड़ ने महंगाई की वजह से दोबारा गैस नहीं भरवाई है। इस लिहाज से उज्जवला योजना विफल रही है और यह न तो अपने घोषित लक्ष्यों को हासिल कर पाई और न ही गरीबों के लिए रसोई गैस ही उपलब्ध हुई है

40 फीसद उज्ज्वला परिवारों ने नहीं भरवाई गैस

उनके मुताबिक सरकारी आंकडों से ही पता चलता है कि आठ करोड़ में से 40 प्रतिशत परिवारों ने कोरोना काल में तीन मुफ्त सिलेंडर की योजना का लाभ भी नहीं लिया। इसकी वजह है कि बीते नौ महीने में रसोई गैस की कीमतों में 240 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

सऊदी अरैमको के आधार पर कीमतें

सुरजेवाला ने कहा कि भारत में रसोई गैस के दाम सऊदी कंपनी अरैमको के एलपीजी मूल्यों के आधार पर तय होते हैं, जो अब 611.14 डालर प्रति मीट्रिक टन है। इस आधार पर गैस मूल्य की गणना की जाए, तो वह 644 रुपये 18 पैसे प्रति सिलेंडर बनता है मगर आम जनता से 850 से लेकर 900 रुपये प्रति सिलेंडर वसूला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button