ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी खुशखबरी, अमला के भारत के खिलाफ खेलने की उम्मीद जगी

लंदन : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के भारत के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले टीम के तीसरे मैच तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है जिन्हें विश्व कप के शुरूआती मैच में हेलमेट की ग्रिल पर गेंद लग गई थी। अमला को इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को हुए मैच में गेंद लगी थी जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने नहीं उतरे।

जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी थी जिससे वह मैदान छोड़कर चले गये थे। अमला हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं उबरे थे। उनकी टीम इस मैच में 104 रन से हार गई थी।

टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, ‘हाशिम गुरूवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हेलमेट पर लगी गेंद की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैच के बाद उनकी चोट के आकलन के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है।’ टीम प्रबंधन को भारत के खिलाफ मैच में अमला की वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह उबरकर भारत के खिलाफ अगले मैच के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button