ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

विशेष शिविर के दौरान कामकाज को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार और रविवार को विशेष पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में शनिवार को अवकाश के दिन जिले के सभी पोलिंग बूथों में विशेष शिविर का आयेाजन किया गया था। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के अलावा विलोपित करने और संशोधन का काम किया गया। आयोग के निर्देशानुसार विशेष शिविर में कामकाज को लेकर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने निरीक्षण किया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा शनिवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के कोनी के वार्ड क्रमांक चार मतदान केन्द्रों में पहुंचे व कामकाज को देखा। कोनी के हाई एवं मिडिल स्कूल भवन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की सभी मतदान केन्द्रों में 19 व 20 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं।

कलेक्टर झा ने केन्द्र पर ही अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसे आनलाइन एंट्री करने की प्रक्रिया भी बताई। सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करने पहुंचे कुछ युवाओं से कलेक्टर ने चर्चा भी की। पुनरीक्षण कार्य दो अगस्त से शुरू हुआ है जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल की पहली अक्टूबर को 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में नाम जोड़वा सकते हैं। उन्हें केन्द्रों पर निश्शुल्क फार्म छह उपलब्ध कराया जायेगा।

इसके अलावा पुराने मतदाता भी अपना नाम जुड़वा, विलोपित अथवा संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पुनरीक्षण के अलावा मतदान केन्द्र भवन का भी अवलोकन किया। खासकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त सेक्टर अफसरों को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक मार्गदर्शन बीएलओ को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह राज, अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी भी साथ थे।

बीएलए भी सक्रिय

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस व भाजपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने बीएलए की नियुक्ति की है। बीएलए बीएलओ के साथ मिलकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर ऐसे मतदाता जो बूथ के अंतर्गत निवासरत नहीं है या फिर जिनकी मृत्यु हो गई है उनका नाम विलोपित करने का काम भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button