ब्रेकिंग
Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे...
मध्यप्रदेश

आरोपित ने धर्म बदलकर शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण हिंदू संगठनों ने कहा- मकान पर चलाएं बुलडोजर

देवास। जिले के खातेगांव नगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां विवाहित व दो बच्चों के पिता फरहान पुत्र शरीफ पठान निवासी चमन चौक खातेगांव ने हिंदू किशोरी से धर्म छुपाकर दोस्ती की और उसका यौन शोषण किया। राज खुलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर छेड़छाड़, एससी एसटी एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता के स्वजन के अनुरोध पर खातेगांव पुलिस ने धारा 164 में मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान करवाए। उसने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। पीड़िता के बयान पर मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराएं एफआइआर में जोड़ने को कहा। आरोपित के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

आदिवासी समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी समाज भी किशोरी को न्याय दिलाने के लिए आगे आया है। आदिवासी नेता और राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा प्रदेश प्रभारी करण नागवेल ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने वाले के मकान पर बुलडोजर चल सकता है, तो यहां क्यों नहीं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि मेरी बहनों ओर भांजियों के साथ कोई गलत करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, तो फिर इस आदिवासी भांजी को न्याय मिलने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपित को जल्द कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

Related Articles

Back to top button