ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास ये उपलब्धि हासिल कर मुंबई इंडियंस को पछाड़ा

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नया मुकाम हासिल किया है। इससे पहले कोई भी IPL टीम ऐसा नहीं कर पाई है। फिलहाल सीएसके इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के साथ बराबरी पर है। अब चेन्नई टीम ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सीएसके के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। टीम ने इस बारे में वीडियो शेयर किया है।

सीएसके के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह टीम के कप्तान एमएस धोनी को माना जाता है। उनको देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। इस वजह से सीएसके को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दीवानगी देखने को मिल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस का शुक्रिया अदा किया

सीएसके के एक्स हैंडल पर 1 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। सभी की निगाहें अब आईपीएल 2024 सीजन पर होगी। जिसमें एमएस धोनी निश्चित रूप से नेतृत्व करते नजर आएंगे।

फॉलोअर्स के मामले में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर है। मुंबई इंडियंस दूसरे रैंक पर है। एमआई के 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे स्थान पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु है। कोलकाता नाइट राइडर्स 5.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 3.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button