ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

पेशावर स्कूल हमले को 5 साल, इमरान खान बोले- पाकिस्तान को आतंकवाद से बचाएंगे

पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकवादियों के हमले की पांचवीं बरसी पर सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने ‘कट्टर नज़रिए’ वाले आतंकवादियों को देश को बंधक नहीं बनाने देने का संकल्प लिया। अर्द्धसैनिक फ्रंटियर कोर की वर्दी पहने 8-10 फिदायीन हमलावर 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में घुस गए थे और कक्षाओं में जा-जाकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें 132 विद्यार्थियों समेत 149 लोगों की मौत हो गई थी।

यह दुनिया में बच्चों पर किया गया सबसे भीभत्स हमला था। घटना के बाद, पाकिस्तान ने हमले के लिए जिम्मेदार चार व्यक्तियों को फांसी दे दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने संदेश में कहा कि आतंकवादी मानसिकता को देश पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस दिन संकल्प लेते हैं कि हम आतंकवादियों को उसके कट्टरपंथी नजरिए के आगे देश को बंधक बनाने की इजाजत नहीं देंगे।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अपने संदेश में कहा कि देश छात्रों और उनके शिक्षकों के नरसंहार को नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि आंखों में आंसू के बिना इस दिन को याद करना मुश्किल है। हम अपने देश से सभी तरह के आतंकवाद और चरमपंथ को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि इस नरसंहार को कभी नहीं भूला जाएगा। इस हमले की जिम्मेदारी मुल्ला फजुल्लाह के अगुवाई वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button