ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस बोली-हमने आग लगाई नहीं बुझाई है, सोशल मीडिया पर कई अफवाहें

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को जामिया नगर में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस और जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी प्रशासन आमने-सामने है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसकी अपराध शाखा जामिया हिंसा की जांच करेगी और लोगों को सोशल मीडिया की अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एम एस रंधावा ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के उकसावे के बावजूद अधिकतम संयम दिखाया और न्यूनतम शक्ति का इस्तेमाल किया। अपराध शाखा जामिया हिंसा की जांच करेगी। गहन जांच की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान डीटीसी की चार बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस बाइकों को नुकसान पहुंचाया गया। एक पुलिसकर्मी आईसीयू में है।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को हुई हिंसा को लेकर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं जामिया की वीसी नजमा अख्तर ने पुलिस पर जबरन यूनिवर्सिटी में घुसने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। कैंपस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों का सामना करते हुए कर्मियों को अंदर जाना पड़ा लेकिन हमने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

हमने आग बुझाई है, लगाई नहीं
दिल्ली पुलिस ने बसों में आग लगाने के आरोपों पर कहा कि हमने आग लगाई नहीं बल्कि बुझाई है। दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि डिब्बे और बोतलों में पेट्रोल नहीं पानी था। यह बिल्कुल झूठ है कि दिल्ली पुलिस ने बसों में आग लगाई। जब भीड़ सामान में आग लगा रही थी तब पुलिस ने आसपास के लोगों से पानी लेकर आग बुझाई। जहां तक उस बस की बात है, पुलिस ने पानी की बोतल से उसकी आग को शांत किया। डीसीपी ने बताया कि पास के होटल ने भी पानी लिया गया था। दरअसल जामिया इलाके में हिंसक विरोध के दौरान एक ऐसा विडियो सामने आया, जिसे देखकर दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठने लगे। इस विडियो में एक पुलिसवाला प्लास्टिक का एक कैन बस के पीछे ले जाता हुआ दिख रहा था। पुलिस ने इसी पर जवाब दिया कि कैन में पानी था न कि पेट्रोल।

PunjabKesari

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट किया था वीडियो
पुलिस कर्मी के हाथ में पीले कैन वाली फोटो को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया। उनका भी आरोप था कि विडियो में दिख रहा है कि पुलिस के संरक्षण में आग लगाई जा रही है। सिसोदिया ने लिखा कि पुलिस किसके इशारे पर यह सब कर रही है।

वहीं आज हाथ में तिरंगा लिए हुए, छात्रों ने तालियां पीटीं और केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा, “यह सरकार अल्पसंख्यक विरोधी, छात्र विरोधी और गरीब विरोधी है। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे।” कुछ ने प्रदर्शन को ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लाइव स्ट्रीम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button