ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

कुएं का दूषित पानी पीकर बीमार पड़े 30 से अधिक ग्रामीण मचा हड़कंप

सिवनी/ छपारा। सिवनी जिले के विकासखंड मुख्यालय छपारा से महज तीन किलोमीटर दूर खुर्सीपार में कुएं का दूषित पानी पीकर 30 से गांव के ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 से अधिक व्यक्तियाें को छपारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक टीम सोमवार को खुर्सीपार गांव पहुंचकर उल्टी दस्त से पीड़ित ग्रामीणों का उपचार कर रही है। बीमार व्यक्तियों में सभी पुरूष-महिला सहित बच्चे भी शामिल हैं।

वर्षा के बाद हो गया था पानी दूषित

ग्रामीणों केअनुसार दो-तीन दिनों से हो रही तेज वर्षा के कारण कुएं का पानी दूषित हो गया है। कुएं के आसपास गड्ढों व तालाब का गंदा पानी रिसाव के कारण कुएं के पानी में मिल रहा है। इसी कुएं से नलजल योजना संचालित है। ग्रामीणों द्वारा कुएं के पानी का उपयोग पीने के लिए किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार दो-तीन दिनों से ग्रामीण उल्टी दस्त के कारण बीमार हो रहे हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीणों को छपारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

खतरे से बाहर सभी मरीज

बीएमओ टीएस इनवाती ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर है, बीमारी लोगों को आवश्यक दवाईयां दी रही हैं। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के सचिव रिंकू पंचेश्वर ने बताया कि सोमवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कुएं का पानी का सैम्पल परीक्षण कराने एकत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button