ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

2 गेंदों पर पवेलियन लौटे तिलक वर्मा नंबर तीन की पोजीशन पर फ्लॉप हुआ युवा स्टार

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में तिलक वर्मा ने बल्ले से धमाल मचा दिया था, लेकिन आयरलैंड में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पहले मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद तिलक दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। युवा बल्लेबाज दो गेंदों के बाद पवेलियन लौटा।

फ्लॉप हुए तिलक वर्मा

यशस्वी जायसवाल (18 रन) पर आउट होने के बाद तिलक वर्मा नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे। दूसरे टी20 में वर्मा दो गेंदों का सामना कर 1 रन पर चलते बने। तिलक का विकेट बैरी मैकार्थी को मिला।

नंबर तीन पोजिशन नहीं आ रही रास

तिलक वर्मा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तीसरे पोजीशन पर आजमाया जा रहा है। हालांकि, अब तक दोनों ही मैच में तिलक फ्लॉप रहे हैं। दो मैचों का मिलाकर वर्मा ने दो गेंदों का सामना किया है। वहीं, वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने नंबर चार की पोजीशन पर 173 रन बनाए थे।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने भी दूसरे टी20 मैच में निराश किया। यशस्वी 11 गेंदों का सामना कर 18 रन पर पवेलियन लौटे। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 40 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 43 बॉल पर 58 रन बनाए। आयरलैंड के लिए बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button