ब्रेकिंग
पठानकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, पेन और कंप्यूटर बंद रखकर जताया रोष— पांच द... नूरपुरबेदी के युवक की चमकी किस्मत, महज 140 रुपए की लॉटरी टिकट से जीता 1 लाख रुपए का बंपर इनाम पंजाब PCS परीक्षा परिणाम में धांधली पर तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, CBI जांच की मांग अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लंच, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह समेत कई दिग... हरियाणा के अंबाला छावनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, जनसभा के दौरान मंत्री अनिल विज के ... फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा...
मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है गदर 2 जानें कब स्ट्रीम होगी फिल्म

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। वहीं, अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही तारा और सकीना की जोड़ी ओटीटी पर नजर आने वाली है। थिएटर्स के बाद अब ‘गदर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। गदर का क्रेज इतना है कि लोग ट्रैक्टर की सवारी कर थिएटर्स पहुंचे हैं। दिन पर दिन दर्शकों का ‘गदर 2’ को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

इस दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म

सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। ऐसे में गदर 2 के मेकर्स फिल्म को अभी ओटीटी पर रिलीज करने की सोच भी नहीं रहे हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, ‘गदर 2’ मेकर्स दिवाली पर फैंस को तोहफा देने वाले हैं। दिवाली के आसपास ओटीटी पर ‘गदर 2’ को स्ट्रीम किया जाएगा। ‘गदर 2’ के को-प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म को ओटीटी पर आने में अभी कम से कम 2 महीनों का समय लगेगा। मेकर्स ने अभी इस बारे में कुछ तय नहीं किया है।

हिट फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

‘गदर 2’ के बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 11 दिनों में लगभग 487 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और आज ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने हाल ही में जिस फिल्म को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धूल चटाई है, वह है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जिसका कलेक्शन वर्ल्डवाइड 300 करोड़ तक पहुंचा है। दुनियाभर में कमाई के मामले में आदिपुरुष से लेकर भोला, शहजादा और सेल्फी जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button