ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश
धार्मिक

आपकी कुंडली में भी है चंद्र दोष तो मुक्ति पाने के लिए आज ही करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म लेते ही व्यक्ति का जुड़ाव नवग्रहों से हो जाता है और उनसे मिलने वाले शुभ और अशुभ प्रभाव का असर जीवन भर पड़ता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, जिसके अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वहीं, यदि चंद्रमा शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति काफी धैर्यवान रहता है और अपनी सूझबूझ से हर समस्या का हल निकाल लेता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर मन अशांत रहता है। कुंडली में चंद्र दोष हो तो ज्योतिष में कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है।

क्या होता है चंद्र दोष

नवग्रहों में चंद्रमा यदि कुंडली में अशुभ फल दे रहा हो तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। चंद्र दोष के चलते जीवन में कलह बनी रहती है। चंद्रमा व्यक्ति के मन और भावना का कारक होता है। इसलिए चंद्र दोष में व्यक्ति हमेशा उलझन में रहता है। कुंडली का चंद्र दोष व्यक्ति के दिल, फेफड़े, अवसाद, मिर्गी और मौसमी बीमारी आदि का कारण बनता है।

चंद्र दोष में करें ये उपाय

  • कुंडली में चंद्र दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। मान्यता है कि चंद्रमा को सिर पर धारण करने वाले भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • कुंडली में चंद्र दोष होने पर व्यक्ति को चंद्र दर्शन करना चाहिए। चंद्रमा की अशुभता को दूर करने के लिए सोमवार और पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से चंद्र देवता की पूजा करनी चाहिए।
  • ज्योतिष में नवग्रहों के दोष को दूर करने के लिए रत्न को भी उत्तम माना गया है। ऐसे में चंद्र दोष को दूर करने के लिए सोमवार के दिन चांदी की अंगूठी में मोती रत्न जड़वा कर धारण करना चाहिए।
  • यदि आप पूजा-पाठ या रत्न उपाय न कर पाएं तो सोमवार के दिन चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे चावल, दूध, मिश्री, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, सफेद पुष्प, सफेद चंदन आदि दान कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button