ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद गले से जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कोरोना मरीज महिला की मौत के बाद उसके गले से सोने का जेवर चोरी हो गया। यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर अस्पताल के कोविड वार्ड का है, जहां एक वृद्ध महिला के मरने के बार उसके गले से सोने का चेन किसी ने चुरा लिया।

अस्पताल का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस अस्पताल के कोविड वार्ड में कई चोरियां पहले भी हो चुकी है। मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यदुमणी सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत थाने में हुई है लेकिन यह अंबेडर अस्पताल के कोविड वार्ड से जुड़ा मामला है तो पुलिस अभी इसकी सावधानी से जांच करेगी।

स्वजनों ने बताया कि पांच दिन पहले मृतका तारा महाजन को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल उनकी मौत हो गई। परिजनों को अस्पताल बुलाया गया और शव को ले जाने के लिए कहा गया, तभी परिजनों ने देखा कि मृतका के गले में सोने के जेवर नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की और इस मामले की शिकायत मौदहापारा पुलिस थाने में की।

Related Articles

Back to top button