ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी खेत में मिले

बिलासपुर।  हिर्री थाना क्षेत्र के खरकेना निवासी किसान की हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने घटना से कुछ दूर खेत से खून से सनी कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल जब्त किया है। वहीं, मामले की जांच के दौरान कई सुराग मिले हैं। पुलिस इसकी बिंदुवार जांच कर रही है। हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि खरकेना में रहने सुरेश साहू(40 वर्ष) की हत्या के मामले में गुस्र्वार को पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूर पर खून से सनी कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल जब्त किया है।

इसे जांच के लिए साइबर सेल और फोरेंसिक विभाग में भेजा गया है। वहीं, मृतक के परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मृतक कर्ज में डूबा था। इस पर उसने बीते दिनों अपनी जमीन बेची दी थी। इसके बाद उसने कर्ज में लिए रकम को लौटा दिया था। पुलिस ने इसकी तस्दीक की है। वहीं, मृतक के जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई है। इसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके बाद जांच के बिंदु तय कर टीम बनाया गया है। दो टीम मामले की जांच कर रही है।

गड़े धन निकालने की भी चर्चा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सुरेश साहू जमीन में गड़े धन की तलाश किया करता था। इसके लालच में कई लोगों के संपर्क में था। इस पर पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। एएसपी रोहित झा ने कहा कि मामले में कई बातें पता चली हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचा नहीं जा सका है। जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button