ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

सीमाओं पर पुलिस तैनात, आने-जाने वालों का नाम पता हो रहा दर्ज

बिलासपुर।  जिला प्रशासन की ओर से लाकडाउन लगाने के बाद जिले की सीमाएं सील हैं। गुस्र्वार को जिले की सीमाओं पर पुलिस ने और सख्ती शुरू कर दी है। दूसरे जिले से आने-जाने वाले से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उनका नाम पता भी नोट किया जा रहा है। साथ ही आने और जाने का कारण भी दर्ज किया जा रहा है।

एएसपी रोहित झा ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देश का पालन करते हुए जिले की सीमाओं पर बेरीकेडिंग की गई है। जिले में प्रवेश करने वाले से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके नाम और पते भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही मालवाहक वाहनों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। इस दौरान बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों सीपत और रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। वहीं, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

तीसरे दिन 105 से वसूला जुर्माना

जिले में लाकडाउन के तीसरे दिन पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिना मास्क के घुमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुस्र्वार को पुलिस ने तोरवा, सरकंडा, कोतवाली, सकरी और सिरगिट्टी क्षेत्र में बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने रतनपुर और सीपत क्षेत्र में लोगों से शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने गुस्र्वार को 33 लोगों को बिना मास्क के घुमते पकड़ा। वहीं, 46 लोगों के खिलाफ शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। सरकंडा, कोनी, सकरी और सिरगिट्टी में पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button