ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

इंडोर स्टेडियम में अव्यवस्था से कोरोना मरीज बेहाल

रायपुर।बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बने कोविड अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुविधा न मिलने की वजह से वहां भर्ती मरीजों का बुरा हाल है। वहीं, करीब एक दर्जन से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। नगर निगम ने अस्थाई तौर पर अस्पताल खोल दिया लेकिन संसाधनों का अभाव है।

कोविड सेंटर में 360 बिस्तरों पर सिर्फ पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों की संख्या अधिक होने से डॉक्टर पर्याप्त मात्रा में मरीजों को समय नहीं दे पा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि अस्पताल खुलने के बाद पहले दिन थोड़ी अव्यस्था हो गई थी, लेकिन वर्तमान में हालात ठीक हैं।

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में कोरोना के मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। क्योंकि प्रदेशभर में पर्याप्त आक्सीजन बेड नहीं है। इसको देखते हुए रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम को 360 बिस्तरों का सर्व सुविधायुक्त अस्थाई अस्पताल बनाया है।

नगर निगम ने अस्पताल बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने 360 बिस्तरों वाले अस्पताल पर सिर्फ पांच डॉक्टर, यानि 72 मरीज पर एक डॉक्टर को तैनात किया गया है। मरीजों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर भी समय पर उपलब्ध नहीं रहते हैं। कई मरीजों ने तो ऐसा आरोप लगाया है सिर्फ पैसा खाने के लिए इसे अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। सुविधा के नाम पर मरीजों को कुछ नहीं मिल रहा है। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं।

85 प्रतिशत के ऊपर वालों को प्रवेश

अधिकारी ने बताया कि कोविड सेंटर खुलने के बाद गंभीर मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इंडोर स्टेडियम में कोविड सेंटर बनाया गया है ना कि अस्पताल है। कोविड सेंटर में कम आक्सीजन वालों को भर्ती कर लिया गया था। जबकि गंभीर बीमार मरीजों को आंबेडकर या फिर एम्स अस्पताल में उपचार के लिए जाना चाहिए। इंडोर स्टेडियम को लोग अस्पताल समझकर पहुंच रहे हैं। इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही थी लेकिन अब मरीज का आक्सीजन लेबर 85 प्रतिशत के ऊपर है तो उनको ही कोविड सेंटर में रखा जा रहा है।

इंडोर स्टेडियम में यह है व्यवस्था

अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के रुचि के अनुरूप प्रेरक फिल्मों, सामाचार, टीवी सीरियल के प्रसारण के लिए केबल नेटवर्क के जरिए टीवी कार्यक्रम देख सकेंगे। कैरम व अन्य इंडोर गेम की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों से मरीज अपनी जरूरतें बता सकें, इसके लिए वार्ड में इंटर काम की सुविधा दी गई है। मरीज अपने परिजनों से बात कर सकें, इसके लिए टेबलेट व फ्री वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से इसे लैस किया गया है। मरीजों की देखभाल व त्वरित निगरानी के लिए सभी वार्ड में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से यहां ड्यूटी कर रहे अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ उनकी देखभाल करेंगे।

जानिए महापौर क्‍या बोल रहे

‘कोरोना के मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 360 बिस्तरों का सर्व सुविधायुक्त अस्थाई अस्पताल बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब व्यवस्था संभालनी चाहिए। निगम का काम था बनवाकर देना बाकि की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है।’

एजाज ढेबर-महापौर, रायपुर नगर निगम

Related Articles

Back to top button