ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

कनाडा के एक सांसद से हो गई बड़ी चूक, वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान नजर आए निर्वस्त्र, जानें पूरा मामला

ओटावा। कनाडा के एक सांसद से एक ऐसी चूक हो गई जिससे उनकी किरकिरी हो रही है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के सांसद विलियम अमोस (William Amos) हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल माध्यम से चल रही बैठक के दौरान निर्वस्त्र नजर आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस (William Amos) बुधवार को अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूरी तरह निर्वस्त्र नजर आए।

दरअसल कोरोना महामारी के चलते कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि द कनाडियन प्रेस को मिले एक स्क्रीनशॉर्ट में अमोस (William Amos) एक डेस्क के पीछे खड़े दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनके निजी अंग एक मोबाइल से ढके हुए थे। इस चूक के बाद सांसद अमोस ने ई-मेल के जरिए अपनी गलती स्‍वीकार की है और कहा है कि दुर्भाग्य से ऐसी चूक उनसे हुई।

कनाडा के सांसद विलियम अमोस (William Amos) ने कहा कि जॉगिंग से लौटने के बाद मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था इस दौरान मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया। सांसद (William Amos) ने आगे कहा कि अनजाने में हुई इस चूक के लिए मैं हाउस ऑफ कॉमन्स के अपने साथियों से माफी मांग रहा हूं। यह चूक निश्चित तौर पर अनजाने में हुई थी। आइंदा ऐसी चूक दोबारा नहीं होगी।

विपक्षी ब्लॉक क्यूबेकोइस पार्टी (Bloc Quebecois) की सांसद क्लाउडे बेलेफियोलि (Claude DeBellefeuille) ने प्रश्नकाल के बाद इस वाकए को उठाया। उन्‍होंने सुझाव दिया कि संसद के पुरुष सदस्यों को संसदीय मर्यादा के अनुरूप ट्राउजर, अंडरवियर, शर्ट, एक जैकेट और टाई पहननी चाहिए। इसके बाद सदन की अध्यक्ष एंथनी रोटा (Anthony Rota) ने सांसदों को याद दिलाया कि वे जब भी कैमरा और माइक्रोफोन के पर तो सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button