ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमआर शाह का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जानें अब तक कितने कर्मचारी हुए संक्रमित

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमआर शाह (Justice MR Shah) के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। न्यायमूर्ति एमआर शाह ने खुद यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान दी। न्यायमूर्ति शाह ने वकीलों को बताया कि उनके आधिकारिक आवास पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कामकाज रोक दिया।

इस पीठ में न्यायमूर्ति एमआर शाह भी शामिल थे। इस जानकारी के बाद अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने कहा कि अदालत को इस परिस्थिति में समय लेना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ दिन में सुप्रीम कोर्ट के 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अब सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने वालों (कोर्ट स्टाफ या वकील अथवा वकीलों के स्टाफ या संयोजन एजेंसी के स्टाफ) में कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। कोरोना रोकथाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नए सर्कुलर में कहा गया है कि जिन लोगों को जुकाम, बुखार, शरीर दर्द, डायरिया या स्वाद और महक का अहसास चला गया है, ऐसे लोग सुप्रीम कोर्ट न आएं और तत्काल खुद को घर में आइसोलेट कर लें।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि संक्रमण के लक्षणों वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें। मालूम हो कि हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह वर्चुअल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट केवल वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट में किसी भी तरह की शारीरिक उपस्थिति बंद कर दी गई है। यही नहीं न्यायाधीश भी कोर्ट आने के बजाए घर से ही मुकदमों की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button