ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
मध्यप्रदेश

डेढ़ सौ छात्रों के वाट्सएप-टेलीग्राम अकाउंट से जुड़ीं प्रश्नपत्र लीक की कड़ियां प्रोफेसर गिरफ्तार

इंदौर। स्नातक प्रथम वर्ष परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में निजी कालेज के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों के वाट्सएप-टेलीग्राम अकाउंट से कड़ियां जोड़ कर आरोपित बनाया है। उसने थाने में रखी पेटी में रखने के दौरान प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर छात्र को भेजी थी।

24 जून को छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने क्राइम ब्रांच में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश हिंगणकर को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज शनिवार रात रेडियंट कालेज के प्रोफेसर भुवनेश पंवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला पंवार ने आदित्य नामक छात्र को पर्चा वाट्सएप पर भेजा था। उसने अन्य छात्रों को भेज दिया। पुलिस ने छात्र को भी हिरासत में लिया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं ली है। पुलिस ने भुवनेश का फोन और तिलक नगर थाने के फुटेज जब्त किए हैं।

छात्र-प्रोफेसर के मोबाइल में मिली चैटिंग

रेडियंट कालेज की संचालिका कांग्रेस नेता है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने एसआइ अंकित शर्मा से जांच करवाई। उन छात्रों के मोबाइल और वाट्सएप-टेलीग्राम अकाउंट की जांच की, जिनके फोन पर प्रश्नपत्र आया था। करीब डेढ़ सौ छात्रों से पूछताछ कर कड़ियां जोड़ी गई। अंत में आदित्य नामक छात्र को हिरासत में लिया तो उसके फोन में भुवनेश से हुई चैटिंग मिल गई। भुवनेश ने उससे कहा था कि तुम्हारा पास होना मुश्किल है। उसने आदित्य को प्रश्नपत्र भेजा था।

थाने में प्रश्नपत्र जमा करने गया था प्रोफेसर

डीसीपी निमिष अग्रवाल ने पूछताछ की तो भुवनेश ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व वह तिलकनगर थाना में प्रश्नपत्र की पेटी जमा करवाने तिलकनगर थाने गया था। उसी दौरान उसने बिजनेस आर्गनाइजेसन एंड कम्युनिकेशन विषय के प्रश्नपत्र का फोटो खींच लिया। करीब 11:39 पर लीक हो गया और कई छात्रों के फोन में पहुंच गया। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि भुवनेश ने प्रश्नपत्र लीक करने के बदले में छात्र से रुपये लिए या नहीं। इस मामले में किसी कोचिंग संचालक का हाथ तो नहीं है।

Related Articles

Back to top button