ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

राजधानी पहुंचा मेट्रो का माकअप अंदर जाकर देख सकेंगे लोग

भोपाल। राजधानी में सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक सितंबर 2023 में मेट्रो रेल का ट्रायल रन होना है। इसको लेकर मप्र मेट्रो कार्पाेरेशन द्वारा तेजी से बचे हुए काम पूरे किए जा रहे हैं। वहीं मेट्रो का स्वरुप अंदर से कैसे होगा, यह जानने के लिए इसका माडल(माकअप) शहर में पहुंच गया है। अब इसे श्यामलाहिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में रखा जाना है।

मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के सांवली में एल्टसाम कंपनी ने मेट्रो के डिब्बों का निर्माण करने के लिए कारखाना लगाया है। रविवार को एल्टसाम कंपनी द्वारा माकअप की आपूर्ति कर दी गई है। इसे स्मार्ट पार्क में स्थापित करने के लिए बेस बनाया जा रहा है। जिससे आसानी से लोग इसके अंदर प्रवेश कर सकेंगे। यह हूबहू मेट्रो रेल की बोगी जैसा होगा। जिसे देखकर आमजनता मेट्रो की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे अनावरण

जानकारी के अनुसार अभी इसे स्मार्ट पार्क में रखा जाएगा, लेकिन आमजनता इसे देख नहीं पाएगी। इसके पहले माकअप का अनावरण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसका अनावरण करने के लिए समय लिया जाएगा। इसके बाद ही आम जनता के लिए इसे खोला जाएगा।

Related Articles

Back to top button