ब्रेकिंग
पटना बैंक लूट का खौफनाक अंत: जब दोस्त ने हड़पे पूरे पैसे, तो दूसरे ने सुपारी देकर उतरवा दिया मौत के ... हवाबाज़ी पड़ी भारी! शराब के ठेके पर नकली गन लहरा रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा शर्मसार हुई इंसानियत! बरेली में नवविवाहिता से देवर ने किया रेप, पति बोला- राज खोला तो दे दूंगा जान दिल्ली में सांसों पर 'पहरा': 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जानें कब छंटेगी जहरीली धुंध की चादर मैदान पर उतरीं अनाया बांगर: चौके-छक्कों के साथ बिखेरा ग्लैमर का जलवा, फैंस हुए फिदा! धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का एकतरफा र... नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च कहीं खिचड़ी-पतंग, कहीं दूध का उफान: जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे अलग है संक्रांति और पोंगल लोहड़ी पर बची रेवड़ियों से बनाएं फ्यूजन मिठाई, बच्चे भी शौक से खाएंगे सफेद समंदर बना मॉस्को: 1.30 लाख कर्मचारी सड़कों पर, फिर भी थम गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पालघर में मां के चरित्र पर संदेह होने पर कातिल बना बेटा, कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को फोन से किसी अन्य को मैसेज करने के कारण कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में घटी।

मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां को मार डाला।

इस हादसे के दौरान घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। घायल महिला को तुरंत इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत शरीर को फिलहाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button