ब्रेकिंग
MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का... India's Smart Border: सीमाओं पर तैनात होगा स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम; अमित शाह ने कहा- 'अब कोई नहीं ... MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा... Katrina Kaif Comeback: मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री? US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू... Gold and Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके...
देश

जामिया हिंसा मामले में 10 लोग गिरफ्तार, एक भी स्टूडेंट शामिल नहीं

नई दिल्लीः दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ रविवार को हुई हिस्सा को लेकर दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में एक भी छात्र शामिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से कार्ऱवाई की है। सोमवार को कहा था कि छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ मुंह बांधे लोग भी शामिल हुए थे जिन्होंने प्रदर्शन को हिंसक बना दिया। जामिया इलाके में हुई हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि लोग सोशल मीडिया की अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। पुलिस ने जोर देकर कहा कि घटना के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई। दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी एम एस रंधावा ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के उकसावे के बावजूद अधिकतम संयम दिखाया और न्यूनतम शक्ति का इस्तेमाल किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान डीटीसी की चार बसों, 100 निजी वाहनों और पुलिस की 10 मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया गया। एक पुलिसकर्मी आईसीयू में है।”

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। बता दें कि रविवार शाम को जामिया के छात्र नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी इसने हिंसक मोड़ ले लिया। इस हिंसा छात्र और पुलिस दोनों घायल हुए। पुलिस पर पथराव भी किया गया। वहीं जामिया प्रशासन का आरोप है कि पुलिस बिना किसी इजाजत के कैंपस में घुसी और छात्रों को पीटा भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button