ब्रेकिंग
ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग... 'अपराध से नफरत करो, अपराधी से नहीं': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कैदियों के बनेंगे पहचान... पटना में दो स्कूली छात्राओं ने आपस में रचाई शादी, सामाजिक मान्यताओं व धर्म के बंधनों को तोड़कर भागीं
देश

NCP छोड़ने वालों के खिलाफ शरद पवार ने अपनाई गुरिल्ला युद्ध रणनीति, संजय राउत का बड़ा दावा

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बायन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा, ‘पवार पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध रणनीति अपना रहे हैं।’ इस दौरान राउत ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।

सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ युद्ध के मैदान में लड़ रही है। शरद पवार और उनके सहयोगियों ने एनसीपी छोड़ने वाले नेताओं के लिए गुरिल्ला युद्ध रणनीति अपनाई है।

राज्य में सूखा पड़ने पर नेता जापान जाते हैं

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जापान दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जब प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति है तो नेता जापान दौरे पर जा रहे हैं। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस जापान से मुंबई लौटे। पत्रकारों ने नाना पटोले द्वारा लगाए गए आरोप के बारे में पूछा।

इस पर फडणवीस ने कहा कि मैंने नाना पटोले को गंभीरता से नहीं लिया। वे सुबह अलग तरह से बोलते हैं और शाम को अलग तरह से। मैं जापान गया को भारत के लिए कुछ न कुछ लेकर आया हूं। मैं टहलने नहीं गया था।

कांग्रेस ने देश के बारे में सोचना बंद कर दिया है

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस क्या कहती है। उस पर मैं नहीं बोलूंगा, क्योंकि यह एक हताश पार्टी है। कांग्रेस ने देश के बारे में सोचना बहुत पहले ही बंद कर दिया है। पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button