ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

आज शाम मैहर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हो सकती है जिला बनाने की घोषणा

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को सतना जिले के मैहर दौरे पर पहुंचेंगे। वे शाम 4.20 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि मैहर को जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो सकती है और मुख्यमंत्री इसकी घोषणा मैहर दौरे पर कर सकते हैं।

सांसद गणेश सिंह विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था जिसकी आज घोषणा हो सकती है।

मैहर विधायक ने कई बार की मांग

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी लगातार मैहर को जिला बनाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ भी कई बार बयान दिए हैं और आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। मैहर विधायक अलग विंध्य प्रदेश तक बनाने की मांग को लेकर अभियान भी छेड़े हुए हैं।

यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे भोपाल से विमान द्वारा उड़ान भरेंगे और दोपहर 3.35 पर जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वे दोपहर 3.40 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर के लिए उड़ान भरकर शाम 4.20 पर मैहर में उतरेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम सवा पांच बजे वापस हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर होते हुए भोपाल रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button